आदित्यपुर में ‘नव निर्माण विकास यात्रा’ के तहत बैठक, पानी-सफाई की समस्या पर जोर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : वार्ड संख्या 7 एवं वार्ड 105 के संयुक्त तत्वावधान में ‘नव निर्माण विकास यात्रा’ के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वार्ड 107 और वार्ड 09 के भी बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक में नगर निगम की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, ब्लीचिंग पाउडर के नियमित छिड़काव तथा पेयजल संकट जैसे प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। खासकर पानी की समस्या को लेकर लोगों ने गंभीर चिंता जताई और इसके समाधान के लिए ठोस पहल की मांग की।

कार्यक्रम के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि वर्ष 2030 तक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।

बैठक में कई स्थानीय प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे और क्षेत्र के विकास के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन अनिल काय ने किया, जबकि समापन संतोष सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आगे आने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.