जनता दरबार में उमड़ी समस्याओं की कतार, उपायुक्त ने त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

जनता दरबार में भूमि विवाद, वृद्धा एवं पारिवारिक लाभ पेंशन में अवरोध, झारखंड मुख्यमंत्री माईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलना, राजनगर अंचल में पंजी-2 की ऑनलाइन प्रविष्टि, कपाली नगर परिषद के वार्ड संख्या-3 में नए राशन डीलर की मांग, सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को मुआवजा, आदित्यपुर हाउसिंग कॉलोनी में किरायेदारी विवाद, तथा जल जीवन मिशन के लंबित कार्यों को पूरा करने जैसी कई समस्याएं सामने आईं।

उपायुक्त ने सभी मामलों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों की शीघ्र जांच कर समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तुरंत निष्पादित किया जाए, जबकि अन्य मामलों में जल्द जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

उपायुक्त ने आमजनों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं बिना किसी संकोच के प्रशासन के समक्ष रखें, जिससे उनका त्वरित और प्रभावी समाधान किया जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.