चांडिल डैम में हाथियों का जलक्रीड़ा, भीषण गर्मी में पानी में उतरा झुंड

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : चांडिल स्थित चांडिल डैम में उमस भरी गर्मी के बीच जंगली हाथियों का झुंड पानी में उतरकर जमकर मस्ती करता नजर आया। डैम के खलखलाते पानी में हाथियों का झुंड लंबे समय तक विचरण करता रहा, जिसे देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ जुट गई।

सोमवार को भी हाथियों का झुंड डैम के भीतर पानी में अठखेलियां करता रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए हाथियों का यह नजारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बीते दिनों जंगली हाथियों का झुंड चांडिल डैम में इसी तरह पानी में उतरकर मस्ती करते देखा गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं जहां पर्यटकों को रोमांचित कर रही हैं, वहीं वन्यजीवों की मौजूदगी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें