चांडिल में पत्नी की डंडे से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

SHARE:

Adityapur : चांडिल के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत रेयाड़दा गांव में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

घटना के संबंध में थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि बीते रविवार को सूचना मिली थी कि रेयाड़दा टोला डुंगरडीह में श्रवण सरदार ने अपनी पत्नी मोगरो देवी की डंडे से मारकर हत्या कर दी है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। मृतका के भाई गुरुवा सरदार द्वारा चौका थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर आरोपी पति श्रवण सरदार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने सोमवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment