चुहाड़ विद्रोह के ‘महानायक’ पर विवाद, भूमिज समाज ने रघुनाथ महतो के दावे का किया विरोध

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : हाता में आयोजित प्रेस वार्ता में आदिवासी रघुनाथ सिंह भूमिज चुहाड़ सेना, झारखंड प्रदेश कमेटी ने चुहाड़ विद्रोह के महानायक को लेकर चल रही धारणा का विरोध किया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष महीन सरदार और समाजसेवी धिरेंद्र नाथ सरदार ने कहा कि चुहाड़ विद्रोह के वास्तविक महानायक रघुनाथ सिंह और उनके वंशज थे, न कि रघुनाथ महतो।

उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा रघुनाथ महतो को महानायक बताया जाना इतिहास के विपरीत है। इसको लेकर भूमिज समाज में गहरी नाराजगी व्याप्त है।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि चुहाड़ और भूमिज एक ही समुदाय हैं, जिसे कई इतिहासकारों ने भी स्वीकार किया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह मामला फिलहाल जमशेदपुर सिविल कोर्ट में विचाराधीन है।

चुहाड़ सेना ने मांग की है कि संबंधित बयान को अविलंब वापस लिया जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में नंदलाल सरदार, श्रीकांत सरदार, सुभाष सरदार, यशवंत सरदार, सुधीर सरदार और चंदन कुमार भक्त समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें