बेल्डीह क्लब में पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित खाद्य पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, 7 अप्रैल को होगा ‘लाइफस्टाइल रीजुवेनेट’ कार्यक्रम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : शहर के प्रतिष्ठित बेल्डीह क्लब में पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति पंचगव्य चिकित्सा एवं सुरक्षित खाद्य (Safe Food) के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. मदन सिंह कुशवाहा (डायरेक्टर, पंचगव्य आयुर्विज्ञान संस्थान, डोबो), समाजसेवी राजन कमानी एवं डॉ. आकाश सिन्हा (आर्किटेक्ट एवं फाउंडर – Maatti Therapeutic Foundation) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह प्रेस वार्ता आगामी 7 अप्रैल 2026 को सायं 7:00 बजे बेल्डीह क्लब में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम “Lifestyle Rejuvenate Through Panchagavya Therapy and Safe Food” के संदर्भ में आयोजित की गई थी।

डॉ. मदन सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि मानव शरीर पंचमहाभूत—पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश—से निर्मित है। इन तत्वों के असंतुलन से ही रोग उत्पन्न होते हैं। पंचगव्य चिकित्सा इन तत्वों को संतुलित कर शरीर को पुनः स्वस्थ बनाने में सहायक होती है। उन्होंने बताया कि इस चिकित्सा पद्धति से सामान्य से लेकर कई जटिल रोगों में भी लाभ देखने को मिला है।

उन्होंने प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने, गौ-आधारित उत्पादों के उपयोग और सुरक्षित खाद्य के महत्व पर भी बल दिया। उनका कहना था कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ती बीमारियों के बीच पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियां एक प्रभावी विकल्प के रूप में उभर रही हैं।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों का प्रचार-प्रसार, पंचगव्य चिकित्सा के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक पहलुओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों को प्राकृतिक जीवनशैली और सुरक्षित खाद्य के प्रति जागरूक करना है।

सभी नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से 6 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई है। यह पहल स्वास्थ्य और संतुलित जीवन की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास मानी जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.