आदित्यपुर के हरिओम नगर में चोरों का आतंक, आधा दर्जन घरों व सरकारी बोरिंग के मोटर तार पर हाथ साफ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 17 स्थित हरिओम नगर में इन दिनों चोरी की घटनाओं से दहशत का माहौल है। चोरों ने आधा दर्जन से अधिक घरों को निशाना बनाते हुए मोटर के तार काटकर चोरी कर ली।

चौंकाने वाली बात यह है कि चोरों ने सरकारी बोरिंग की मोटर के तार भी नहीं छोड़े। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले एक पखवाड़े से चोर गिरोह क्षेत्र में सक्रिय है और लगातार वारदात को अंजाम दे रहा है। चोरी की इन घटनाओं से लोगों में भय और आक्रोश दोनों है।

निवासियों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र में अपराध की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.