सरायकेला में काशी साहू कॉलेज के छात्र का पोस्टमॉर्टम, परिजनों को सौंपा गया शव

SHARE:

Seraikela : Seraikela थाना क्षेत्र अंतर्गत दावना गांव में काशी साहू कॉलेज के छात्र कुमारेश कुमार दास के आत्महत्या मामले में रविवार को सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, दावना निवासी सुभाष चंद्र दास के 22 वर्षीय मझले पुत्र कुमारेश कुमार दास ने शनिवार रात साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद शनिवार को देर हो जाने के कारण पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका।

रविवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद दावना स्थित स्थानीय श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

बताया जाता है कि मृतक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सरायकेला दिनेश दंडपात के साले थे। शनिवार को पोस्टमॉर्टम नहीं होने को लेकर परिजनों ने अस्पताल में नाराजगी जताते हुए हंगामा भी किया था, हालांकि चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि पर्याप्त रोशनी (सनलाइट) के अभाव में प्रक्रिया संभव नहीं है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से जूझ रहा है, तो मदद लेना बेहद जरूरी है। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या हेल्पलाइन से संपर्क कर समय रहते सहायता प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Comment

और पढ़ें