विष्णुगढ़ कांड पर भाजपा की दोहरी राजनीति बेनकाब : मनोज चौधरी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela: विष्णुगढ़ (हजारीबाग) में 13 वर्षीय बच्ची की नृशंस हत्या को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मनोज कुमार चौधरी ने इस घटना को बेहद दुखद और समाज को झकझोर देने वाला बताया है।

उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग करती है।

मनोज चौधरी ने आरोप लगाया कि इस संवेदनशील मामले में शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी ने विरोध और बंद का आह्वान किया था, लेकिन जैसे ही मुख्य आरोपी का संबंध भाजपा से जुड़े होने की बात सामने आई, पार्टी ने चुप्पी साध ली और अपना रुख बदल लिया।

उन्होंने इसे भाजपा की “दोहरी नीति” और “अवसरवादी राजनीति” करार देते हुए कहा कि किसी भी जघन्य अपराध को सांप्रदायिक रंग देना और राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने भाजपा से अपने रुख में बदलाव को लेकर स्पष्टीकरण देने और जनता से माफी मांगने की मांग की।

साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो यह दर्शाता है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

मनोज चौधरी ने दोहराया कि राज्य सरकार न्याय, शांति, सौहार्द और समावेशी विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.