साकची बंगाल क्लब में प्री-बैसाखी प्रदर्शनी शुरू, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हुनर को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जमशेदपुर के साकची बंगाल क्लब में प्री-बैसाखी प्रदर्शनी की शुरुआत शुक्रवार, 3 अप्रैल से हुई। यह प्रदर्शनी 5 अप्रैल तक चलेगी।

इस प्रदर्शनी का आयोजन कोलकाता की प्रसिद्ध महिला संचालित संस्था एनिग्मा के तत्वावधान में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में डॉ जूही समर्पिता, क्लब के अध्यक्ष तापस मित्रा, महासचिव सौम्य सेन और समाजसेवी विदिशा मुखर्जी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर तापस मित्रा ने संस्था द्वारा महिलाओं को दिए जा रहे मंच की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संस्था की प्रमुख एलिट्रा सिन्हा मुखर्जी ने जानकारी दी कि जमशेदपुर में यह 15वीं बार इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मंच के माध्यम से महिलाओं को अपने हुनर को प्रदर्शित करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है।

प्रदर्शनी में कोलकाता और जमशेदपुर के कारीगरों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न आकर्षक उत्पाद जैसे साड़ियां, कुर्तियां, आभूषण और पुरुषों के परिधान प्रदर्शित किए गए हैं। इस आयोजन में कोलकाता की करीब 30 महिला उद्यमियों ने भाग लिया है।

यह प्रदर्शनी न केवल पारंपरिक कला और संस्कृति को बढ़ावा दे रही है, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम भी साबित हो रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.