पोटका के पिछली गांव में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत मटकु पंचायत के पिछली गांव में गुरुवार को राधा गोविंद सेवा समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव अजय मंडल ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर अजय मंडल ने कहा कि पिछली गांव में प्रत्येक वर्ष हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होता है और उनके लिए यह सौभाग्य की बात है कि हर साल इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ उनके हाथों से होता है। उन्होंने कहा कि कलियुग में नाम संकीर्तन ही जीवों के उद्धार का सर्वोत्तम मार्ग है। हरि नाम का स्मरण करने मात्र से मन को शांति मिलती है, पापों का नाश होता है और हृदय में दिव्य प्रेम जागृत होता है।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित संप्रदायों ने भाग लिया, जिनमें राधा रानी बालिका संप्रदाय (झारग्राम, पश्चिम बंगाल), राधा कृष्ण बालिका संप्रदाय (आसनसोल, पश्चिम बर्धमान), कृष्ण दास गोस्वामी (बाघमुंडी, पुरुलिया) तथा हेमंत दास गोस्वामी (बोकारो, झारखंड) सहित अन्य की सहभागिता रही।

इस अवसर पर बुद्धेश्वर साहू, सरोज साहू, धर्मेंद्र सरदार, डॉ. रामेंद्र भकत, मेघनाथ भकत, पंकज भकत, हिमांशु मंडल, शांति राम भकत, श्रीकांत भकत, सागर मंडल, अजीत भकत, संजीत भकत, संतोष भकत, करुणानिधि सरदार, तपन भकत, रतन भकत, निर्मल भकत, मुकेश साहू, देवाशीष बनर्जी, रथु दास, रेखा भक्त, पूर्णिमा मंडल, गांधारी सरदार, बेचाराम दास, सुबोद्रा सरदार, प्रेमानंद दास, संजय साहू, दयानिधि सरदार, विष्णु भकत, रमेश भकत, रामू भकत, गोविंद मंडल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय इस संकीर्तन कार्यक्रम में प्रतिदिन भजन-कीर्तन एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.