राजनगर के बीटीएम जीतवाहन मुर्मू का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Rajnagar  : राजनगर प्रखंड के आत्मा (ATMA) में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) के पद पर कार्यरत जीतवाहन मुर्मू (51) का बुधवार को बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे पिछले कुछ दिनों से टायफाइड समेत अन्य बीमारियों से ग्रसित थे और उनका इलाज ओडिशा के बारिपदा में चल रहा था। हालत गंभीर होने पर उन्हें ब्रम्हानंद अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मूल रूप से पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया गांव निवासी जीतवाहन मुर्मू वर्ष 2023 से राजनगर में पदस्थापित थे। वे अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी वर्तमान में पंचायत की मुखिया हैं।

उनके निधन की खबर मिलते ही कृषक मित्रों, सहकर्मियों और क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने उन्हें एक ईमानदार और कर्मठ अधिकारी के रूप में याद किया।

राजनगर के पूर्व बीटीएम एवं वर्तमान सहायक परियोजना निदेशक Amitabh Majhi ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जीतवाहन मुर्मू एक समर्पित अधिकारी थे। उन्होंने बताया कि दोनों Banaras Hindu University में सहपाठी रह चुके थे और उनका व्यक्तित्व अत्यंत सरल एवं सहयोगी था।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.