बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ आदित्यपुर में प्रदर्शन, जेईसीए ने किया विरोध

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी बिजली दरों में औसतन 6.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी के खिलाफ आदित्यपुर स्थित आकाशवाणी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन Jharkhand Electricity Consumers Association (जे.ई.सी.ए) के बैनर तले आयोजित हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के झारखंड राज्य प्रभारी Ashish Dhar ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर विभिन्न देशों में चल रहे युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है और आम जनता पहले से ही आर्थिक दबाव झेल रही है। ऐसे में बिजली दरों में बढ़ोतरी करना जनविरोधी कदम है।

उन्होंने कहा कि संगठन इस फैसले का कड़ा विरोध करता है और सरकार से मांग करता है कि बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस लिया जाए, क्योंकि यह आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालने वाला है।

आशीष धर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार इस प्रकार की बढ़ोतरी को लागू रखती है, तो आने वाले समय में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में विरोध स्वरूप विद्युत संशोधन विधेयक 2025 की प्रति जलाकर आक्रोश व्यक्त किया गया।

इस प्रदर्शन को सफल बनाने में विष्णु देव गिरी, सुशांत सरकार, राजू यादव, मौसमी मित्रा, लिली दास, अमन कुमार, लकी कांत, दीपक कुमार, देवा मुखी, विशाल कुमार, मनीष, विष्णु विश्वकर्मा, गौतम महतो, डॉ. संजू संजना, सावित्री गिरी, मदन सिंह, मंजुला सिंह, रैन सिंह, वकील भारती और बोयर सिंह पूर्ति समेत कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन विष्णु देव गिरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजू कुमार ने करते हुए उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.