उत्कल दिवस पर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में छऊ गुरुओं का सम्मान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : उत्कल दिवस के शुभ अवसर पर स्थानीय राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र, सरायकेला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छऊ कला के क्षेत्र में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले वरिष्ठ कलाकारों एवं गुरुओं को उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सरायकेला के एसडीओ अभिनव प्रकाश ने कहा कि छऊ कला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर है और इसे जीवंत बनाए रखने में इन कलाकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने वरिष्ठ कलाकारों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

समारोह में छऊ कला की विभिन्न विधाओं से जुड़े दिग्गजों को सम्मानित किया गया। इनमें वरिष्ठ मुखौटा निर्माता सुशांत महापात्र, वरिष्ठ ताल वादक मंगला मुखी, वरिष्ठ शहनाई वादक सुधांशु पाणी, वरिष्ठ अलंकार मुकुट (हैलो) निर्माता अजय साहू तथा वरिष्ठ अंगाभरणम निर्माता कैलाश सिंहदेव शामिल रहे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी, आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महांति एवं सुदीप कवि उपस्थित थे। वक्ताओं ने छऊ कला के संरक्षण और संवर्धन पर बल देते हुए इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम में कला केंद्र के प्रशिक्षु, स्थानीय कला प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें