एनएच-220 पर हायवा की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Rajnagar : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-220 पर लेकड़ाकोचा स्थित तीखे मोड़ पर बुधवार अहले सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक हायवा ने आगे चल रही गाड़ी के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में हायवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल चालक की पहचान श्रवण चतोम्बा के रूप में हुई है, जो पश्चिम सिंहभूम जिले के जयपुर हाट गम्हारिया के निवासी हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लौह अयस्क से लदा हायवा (संख्या जेएच 05 डीएस 8211) हाता की ओर जा रहा था। लेकड़ाकोचा के तीखे मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे आगे चल रही एक अन्य गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हायवा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें