वीबीडीए के 39वें वार्षिक समारोह में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को प्रथम पुरस्कार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : Volunteer Blood Donors Association (वीबीडीए) के 39वें वार्षिक समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए Tata Motors Workers Union को इस वर्ष प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बिष्टुपुर स्थित Michael John Auditorium में आयोजित समारोह में यूनियन के अध्यक्ष Shashi Bhushan Prasad एवं महामंत्री R K Singh ने यह सम्मान ग्रहण किया।

गौरतलब है कि 3 मार्च को संस्थापक दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में एक ही दिन में 3140 यूनिट रक्त संग्रह कर कीर्तिमान स्थापित किया गया था। इस उपलब्धि की चर्चा पूरे राज्य में व्यापक रूप से हुई थी।

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आर.के. सिंह ने इस सम्मान का श्रेय यूनियन के सभी कर्मचारियों, प्रबंधन, यूनियन सदस्यों तथा शहर के रक्तवीरों को दिया।

यह सम्मान वीबीडीए के संस्थापक अध्यक्ष Sunil Mukherjee, वित्त सचिव Amit Bose, अध्यक्ष Indrajit Paul तथा महासचिव Kamal Kumar Ghosh के हाथों संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

समारोह में रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में मानवीय सेवा की भावना को और सशक्त करने का आह्वान किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें