सदर अस्पताल में एसआरएल लैब का एग्रीमेंट समाप्त होने से राशन कार्डधारियों का निःशुल्क जांच बंद, बीपीएल मरीजों की बढ़ी परेशानी

SHARE:

साहिबगंज: जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सदर अस्पताल स्थित एसआरएल जांच घर यानि की एसआरएल लैब का एग्रीमेंट 31 मार्च 2026 को समाप्त हो गया है जिसके चलते सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को अब अपना कई तरह का खून जांच समेत अन्य जांचों को करवाने के लिए पैसे देने पड़ेंगे। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इसके पहले एसआरएल लैब में बीपीएल राशन कार्डधारियों के खून की जांच समेत अन्य कई प्रकार के जांच गुलाबी राशन कार्ड पर एसआरएल लैब में फ्री में किया जाता था मगर अब सदर अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करवाने वाले गरीब तबके मरीजों का जांच बंद कर दिया गया है। जहां 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार को एसआरएल लैब में कार्यरत कर्मियों ने सदर अस्पताल के मरीजों का जांच सैंपल पूरी तरह से लेना बंद कर दिया है। वही गरीब तबके के कई ऐसे मरीज व सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन जानकारी के अभाव में अपना खून जांच समेत अन्य कई प्रकार के जांचों को करवाने के लिए एसआरएल लैब गुलाबी राशन कार्ड लेकर जांच करवाने के लिए पहुंचे लेकिन एसआरएल लैब में जांच नही होने के कारण उन्हें निराश होकर वापस बैरंग लौटना पड़ा। वही एसआरएल लैब के स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि कंपनी का एग्रीमेंट समाप्त हो गया है और सदर अस्पताल से सारा जांच का मशीना उठाया जा रहा है। दरअसल एसआरएल लैब में गुलाबी रंग के बीपीएल राशन कार्डधारियों का निशुल्क खून जांच की सुविधा उपलब्ध कराई थी इससे गरीब तबके लोगो को काफी राहत मिल रही थी लेकिन 31 मार्च 2026 को कंपनी का झारखंड सरकार से एग्रीमेंट समाप्त होने से बीपीएल कार्डधारियों को जांच के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। वही सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को अब अपना खून जांच करवाने व इलाज के लिए आने वाले मरीज व उसके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर सदर अस्पताल के सेंट्रल लैब में सभी प्रकार के जांच की सुविधा तो उपलब्ध है मगर यहां राशन कार्डधारियों के निशुल्क जांच की कोई सुविधा नही है। हालांकि सदर अस्पताल के सेंट्रल लैब में बाजार के निजी लैब से काफी कम पैसे में जांच की जाती है।

क्या कहते है सिविल सर्जन

उधर इस मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने बताया कि सेंट्रल लैब में सभी जांच की सुविधा उपलब्ध है जहां गरीब तबके के लोगों का आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क सभी जांच किया जाएगा। वही जिन मरीजों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है उसका आयुष्मान कार्ड सदर अस्पताल में ही बनाया जाएगा इसके बाद मरीजों का जांच निःशुल्क होगा। वही सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

Leave a Comment

और पढ़ें