असम चुनाव को लेकर सक्रिय हुआ झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पंकज मिश्रा व रामनाथ पासवान की अहम मुलाकात

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है। जहां इसी क्रम में पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा के साथ साहिबगंज नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान ने मंगलवार को झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान आगामी असम चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। वही मुलाकात के दौरान पंकज मिश्रा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को असम में पार्टी की तैयारियों, संगठन विस्तार, चुनावी माहौल और संभावित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि झामुमो असम में भी झारखंड मॉडल के विकास को मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाएगी। आगे उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय हैं और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर साहिबगंज नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की। जहां उन्होंने कहा कि झामुमो की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों में सकारात्मक माहौल है, जिसका लाभ चुनाव में मिलेगा। इस बैठक में पतना प्रखंड के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेंब्रम भी मौजूद थे। जहां उन्होंने भी अपने स्तर से पार्टी की जमीनी गतिविधियों की जानकारी साझा की तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में जुटने का आह्वान किया। उधर मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेताओं को निर्देश दिया कि वे चुनावी तैयारियों को और तेज करें तथा आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करें। आगे उन्होंने कहा कि पार्टी विकास, सामाजिक न्याय और स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। वही बताया गया कि आने वाले दिनों में झामुमो के वरिष्ठ नेता असम में कई जनसभाएं और बैठकें करेंगे, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। वही पार्टी का लक्ष्य असम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना और क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें