इन्द्रटांडी में पारंपरिक श्रद्धा के साथ मां मंगल उषा की पूजा संपन्न

SHARE:

Adityapur : सरायकेला के इन्द्रटांडी क्षेत्र में मंगलवार को पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ ‘मां मंगल उषा’ की पूजा आयोजित की गई। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इलाके की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

अनुष्ठान की शुरुआत सुबह स्थानीय तालाब में पवित्र स्नान के साथ हुई। तालाब तट पर ही महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां मंगला का आह्वान किया। इसके पश्चात श्रद्धालु महिलाओं ने अपने माथे पर जल से भरा कलश (घट) धारण कर भक्ति गीतों और गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली।

कलश यात्रा के दौरान महिलाएं कतारबद्ध होकर अपने-अपने घरों तक पहुंचीं। पूरे मार्ग में ‘मां मंगला’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। घर पहुंचने के बाद कलश की विधिवत स्थापना की गई, जहां परिवार के अन्य सदस्यों ने भी पूजा में भाग लिया।

स्थानीय मान्यता है कि मां मंगल उषा की पूजा से परिवार में सुख, आरोग्य और खुशहाली का वास होता है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल देखा गया।

Leave a Comment

और पढ़ें