पर्यावरण संरक्षण को लेकर दो दिवसीय बाइक-साइकिल रैली संपन्न, 42 गांवों में चला जागरूकता अभियान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पर्यावरण चेतना केंद्र, बड़ा सिगदी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन जागरूकता अभियान सोमवार को संपन्न हो गया। बाइक एवं साइकिल रैली के माध्यम से चलाए गए इस अभियान की शुरुआत रविवार को ग्वालकाटा पंचायत के सहारजुड़ी गांव से हुई थी, जो सात पंचायतों के 42 गांवों का दौरा करते हुए पोटका में आकर समाप्त हुई।

अभियान का नेतृत्व केंद्र के निदेशक एवं पर्यावरणविद सिद्धेश्वर सरदार, विभिषण सहित अन्य सदस्यों ने किया। प्रत्येक गांव में ग्रामसभा के सदस्यों एवं ग्रामीणों द्वारा रैली का जोरदार स्वागत किया गया।

30 मार्च को बोराकाटा गांव से तेंतलापोड़ा पंचायत के विभिन्न गांवों एवं टोला, हैसल अमदा, मानपुर, सानग्राम, कालिकापुर, पोटका सहित अन्य क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। रैली में शामिल सदस्यों ने जंगल संरक्षण, बीज रोपण और जलवायु परिवर्तन से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

अभियान के दौरान लोगों से जंगलों के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय सहयोग की अपील की गई, ताकि आने वाली पीढ़ियों को जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।

इस यात्रा में केंद्र की कोषाध्यक्ष अनीता सरदार, कोऑर्डिनेटर गोपाल किस्कू, लखींद्र सरदार, माणिक सरदार, अर्जुन सरदार, जोबा टुडू, मोहन माझी, सुरेश भूमिज, गौरी सरदार, भाटुक सिंह सरदार, छोटू सरदार, जयपाल सोरेन, भादा माझी, जीतराई सोरेन, लक्ष्मी सिंह, प्रियंका सिंह मुंडा, रोहित सिंह, आनंद सरदार, मितु सरदार सहित सैकड़ों ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें