सोनारी गुदरी बाजार में भाजपा की बैठक, 4-5 अप्रैल प्रशिक्षण शिविर की तैयारी तेज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सोनारी गुदरी बाजार स्थित कार्यालय में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी सोनारी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने की।

बैठक में आगामी 4 एवं 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले भाजपा सोनारी मंडल के प्रशिक्षण महाअभियान शिविर को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। शिविर की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ विशेष विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों का गठन कर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली, सिद्धांत और कार्यक्रमों की समुचित जानकारी दी जा सके।

नेताओं ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य संगठन को और सुदृढ़ करना तथा कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाना है।

बैठक में विशेष रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, महामंत्री नारायण प्रसाद, सोनू ठाकुर, महावीर सिंह, सुखदेव सिंह, शशांक शेखर, संजय रजक, सत्येन्द्र सिंह यादव, प्रदीप सिंह, कृष्णा यादव, शंकर सिंह, विजय, भूपेन्द्र, दीपक नाग, राजू सेन, संत कुमार, हेमंत प्रमाणिक, शोभा देवी, विजय कुमार, लालू प्रसाद यादव, गणेश मल्होत्रा, राजू मल्होत्रा, रिंकू जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें