अयोध्या में धर्म सम्मेलन में शामिल हुए विधायक सरयू राय, महायज्ञ की पूर्णाहुति में की सहभागिता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय शनिवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने परम पूज्य लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी द्वारा संकल्पित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजित विशाल धर्म सम्मेलन में भाग लिया। इस धार्मिक आयोजन में देशभर से संत-महात्माओं और पीठाधीश्वरों की उपस्थिति ने इसे भव्य स्वरूप प्रदान किया।

सम्मेलन में उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संत समाज का समागम हुआ। विधायक सरयू राय ने भी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की और आयोजन की सराहना की।

दूरभाष पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन आध्यात्मिक एकता और सांस्कृतिक समन्वय का प्रतीक है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए संत-महात्माओं का यह संगम भारतीय संस्कृति की विविधता में एकता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.