ज्वारा पूजा और रामनवमी महोत्सव में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले, धार्मिक आयोजनों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बागुनहातू सीपी टोला, बागबेड़ा सीपी टोला, साकची बाजार झंडा चौक एवं बागुनहातू बी ब्लॉक में आयोजित ज्वारा पूजा एवं रामनवमी महोत्सव के अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रमों की भव्यता को और बढ़ा दिया। उन्होंने विभिन्न स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई।

बागुनहातू सीपी टोला एवं बागबेड़ा सीपी टोला में ज्वारा पूजा पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई, जहां अमरप्रीत सिंह काले ने मां की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के बीच पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

इसी क्रम में साकची बाजार झंडा चौक स्थित श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा समिति तथा बागुनहातू बी ब्लॉक स्थित श्रीराम बजरंग अखाड़ा द्वारा रामनवमी महोत्सव अत्यंत धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया। इन आयोजनों में भी उन्होंने भाग लेकर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं की जीवंतता के प्रतीक हैं, जो समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने लोगों से आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रमों में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरे इलाके में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.