रामनवमी की भीड़ में बैग काटकर चोरी, महिला से मोबाइल और नकदी उड़े; “राम के वेश में रावण भी शामिल” – विकास सिंह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : रामनवमी के अवसर पर उमड़ी भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने मानगो क्षेत्र में एक महिला को निशाना बनाकर बैग काटकर मोबाइल और नकदी की चोरी कर ली। घटना उलीडीह थाना क्षेत्र के निरंजन सिंह कॉम्प्लेक्स के सामने की है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, पोस्ट ऑफिस रोड स्थित आदर्श नगर निवासी संतोषी राव भीड़ के बीच से गुजर रही थीं। इसी दौरान अज्ञात उचक्कों ने धारदार हथियार से उनका बैग काट दिया और उसमें रखा मोबाइल व नकदी लेकर फरार हो गए। महिला को जब बैग हल्का महसूस हुआ तो उन्होंने जांच की, जिसमें बैग कटा हुआ पाया गया और सामान गायब था।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने तुरंत प्रशासन को सूचना दी और स्वयं महिला को लेकर उलीडीह थाना पहुंचे, जहां प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

इस संबंध में विकास सिंह ने कहा, “रामनवमी जैसे पवित्र पर्व पर कुछ असामाजिक तत्व भीड़ का फायदा उठाकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। यह ऐसा है मानो राम के वेश में रावण भी शामिल हों।” उन्होंने प्रशासन से ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.