रामनवमी से पहले सरायकेला में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela:सरायकेला में आगामी रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च के दौरान सैकड़ों पुलिसकर्मी शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहे। इस दौरान पुलिस ने आम नागरिकों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।

पुलिस की इस सक्रिय पहल से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। वहीं, लोगों में रामनवमी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर उत्साह भी देखा जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.