अंकिता यादव ने AIR-3 के साथ रचा इतिहास, भारतीय सेना में अधिकारी पद हेतु चयनित

SHARE:

Jamshedpur:शहर के लिए गर्व का क्षण है कि अंकिता यादव ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3 हासिल कर भारतीय सेना में अधिकारी पद के लिए चयनित होकर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन किया है। वे बैंक ऑफ इंडिया, तमिलिया शाखा के हेड कैशियर जे.डी. यादव की सुपुत्री हैं।

अंकिता यादव जल्द ही चेन्नई में प्रशिक्षण के लिए रवाना होंगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्रदान किया जाएगा, जहां वे राष्ट्र सेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगी।

उनकी इस उपलब्धि पर ऑल इंडिया यादव महासभा की महिला विंग एवं सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर अंकिता यादव को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके माता-पिता को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी बच्चे की सफलता के पीछे माता-पिता के त्याग और समर्थन की अहम भूमिका होती है।

अंकिता की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार और समाज, बल्कि पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है। उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प युवाओं, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरा है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में 24 मार्च को जमशेदपुर के श्रीष्टि गार्डन, ई-ब्लॉक 104 (विजया गार्डन के समीप) में एक भव्य सम्मान समारोह एवं मिठाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक शामिल हुए।

अंकिता यादव की यह सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ निश्चय और परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Leave a Comment