चौका में स्पोंज आयरन फैक्ट्रियों का जहरीला धुआं बना मुसीबत, लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela:जिले के चौका थाना क्षेत्र में स्पोंज आयरन कारखानों से निकलने वाले जहरीले काले धुएं ने स्थानीय लोगों का जीना दूभर कर दिया है। फैक्ट्रियों की चिमनियों से लगातार उठता धुआं न केवल वातावरण को प्रदूषित कर रहा है, बल्कि पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य संकट की आशंका भी बढ़ा रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, दिन-रात निकलने वाला काला धुआं चौका और आसपास के इलाकों को अपनी चपेट में ले चुका है। हालात यह हैं कि घरों, आंगनों और छतों पर काले धूलकणों की मोटी परत जम रही है, जिससे लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। हवा में फैले ये कण पेड़-पौधों, जलस्रोतों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं को भी प्रदूषित कर रहे हैं।

लोगों का आरोप है कि प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी एजेंसियां इस गंभीर समस्या पर आंख मूंदे बैठी हैं। स्थानीय नागरिकों ने यहां तक आरोप लगाया है कि संबंधित विभाग की फैक्ट्रियों के साथ मिलीभगत के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे सांस संबंधी बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए प्रदूषण फैलाने वाले कारखानों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। फिलहाल, क्षेत्र के लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उन्हें इस गंभीर प्रदूषण से राहत मिल सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें