उप महापौर राहुल सिंह ने विधायक सरयू राय से की मुलाकात, विकास कार्यों पर मांगा मार्गदर्शन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :मानगो नगर निगम के उप महापौर राहुल सिंह कश्यप ने गुरुवार संध्या सरयू राय से उनके बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक से आशीर्वाद प्राप्त किया और नगर निगम के कार्यों को लेकर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान विधायक सरयू राय ने राहुल सिंह को उप महापौर निर्वाचित होने पर बधाई दी और उनका मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आशुतोष राय के साथ मिलकर सरयू राय ने उप महापौर का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत भी किया।

उप महापौर राहुल सिंह ने विधायक से आग्रह किया कि मानगो नगर निगम के सुचारू संचालन के लिए उनके अनुभव और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। इस पर सरयू राय ने सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि निगम में पारदर्शिता और जनहित सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सही कार्यों को प्राथमिकता दें और किसी भी प्रकार के गलत कार्यों को होने से रोकें।

सरयू राय ने विशेष रूप से मानगो क्षेत्र में पेयजल संकट को गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि सबसे पहले जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करना आवश्यक है। उन्होंने उप महापौर को इस दिशा में प्राथमिकता के साथ काम करने की सलाह दी।

इस मौके पर सुबोध श्रीवास्तव, पिंटू सिंह, अभय, शुभम, हरे राम उर्फ हरि और आदित्य समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें