युवा विधायक सोमेश सोरेन ने निभाई संवेदनशील पहल, स्व. राहुल सबर के श्राद्ध कर्म में पहुंचाई सहायता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:Dhalbhumgarh प्रखंड के जोनबोनी पंचायत अंतर्गत जयरामडीह गांव में 24 वर्षीय राहुल सबर के आकस्मिक निधन के बाद शोक का माहौल है। इस कठिन घड़ी में क्षेत्रीय युवा विधायक Somesh Chandra Soren ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार की मदद के लिए पहल की।

अजजा उत्थान मंच के जिला अध्यक्ष लोबीन सबर द्वारा विधायक को मामले की जानकारी दी गई थी और श्राद्ध कर्म के लिए सहयोग का अनुरोध किया गया था। इसके बाद विधायक सोमेश सोरेन के निर्देश पर अजजा उत्थान मंच के जिला अध्यक्ष लोबीन सबर, झामुमो नेता गौरांग माहली के साथ मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने श्राद्ध कर्म के लिए चावल, दाल, आलू, तेल और मसाले सहित आवश्यक खाद्य सामग्री परिवार को सौंपी, जिससे परिजनों को इस कठिन समय में राहत मिल सके।

मौके पर अजजा उत्थान मंच के प्रखंड सचिव गोबिंद सबर, सह सचिव शीतल सबर, रवि सबर सहित परिवार के सदस्य—मृतक की पत्नी गीता सबर, 10 वर्षीय पुत्र सूरज सबर, पिता रतन सबर एवं अन्य परिजन मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि द्वारा संकट की घड़ी में इस तरह की सहायता समाज के लिए प्रेरणादायक है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें