वर्षप्रतिपदा पर राष्ट्र सेविका समिति का ‘एक दीप राष्ट्र के नाम’ कार्यक्रम, दीपों से सजा अखंड भारत का मानचित्र

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:भारतीय नववर्ष वर्षप्रतिपदा के पावन अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति, जमशेदपुर विभाग द्वारा ‘एक दीप राष्ट्र के नाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। गुरुवार, 19 मार्च 2026 को संध्या 4:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में समिति की महिलाओं ने देशभक्ति और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संदेश प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संयोजन विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति एवं महानगर कार्यवाहिका अपर्णा सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान महिलाओं ने धरती पर भारत माता के स्वरूप में अखंड भारत का मानचित्र तैयार कर उसे दीपों से सजाया और सामूहिक रूप से देशभक्ति गीतों का गायन किया, जिससे वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रांत बौद्धिक प्रमुख जामवंती मिश्रा ने अपने संबोधन में ‘पंच परिवर्तन’ विषय पर प्रकाश डालते हुए भारतीय कालगणना की वैज्ञानिकता और महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का दिन न केवल प्रकृति के नवोदय का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे गौरवशाली इतिहास की भी याद दिलाता है। देश के विभिन्न हिस्सों में इस नववर्ष को अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है, जो हमारी सांस्कृतिक विविधता और एकता को दर्शाता है।

इस अवसर पर एकता कुमारी और मुन्नी कुमारी ने गीत, श्लोक एवं अमृतवाणी प्रस्तुत कर कार्यक्रम में आध्यात्मिक रंग भर दिया।

कार्यक्रम की सफलता में पूर्व सांसद आभा महतो, डॉ. पुष्कर बाला, प्रिया सिंह, डॉ. पुष्पा कुमारी, पुनिया देवी, ममता आर्या, अनीता प्रसाद, संगीता प्रसाद, बीना वर्णवाल, माया वर्णवाल, अलका वर्णवाल, हरप्रीत कौर, विशालाक्षी शेषाद्रि, मीना साहू, इंदु सिन्हा, रिंकू कुमारी, इंदु सिंह, कल्पना राय, सविता सिंह, राजपति देवी, सविता दास, ममता सिंह सहित अनेक महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के माध्यम से समिति ने समाज में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक चेतना और एकता का संदेश प्रसारित किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें