Chakulia:पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया स्थित पावन मां तारा मंदिर प्रांगण में रविवार को भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से मां तारा की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की।
पूजा-अर्चना के बाद विधायक मोहंती ने मंदिर परिसर में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने भक्तों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरे वातावरण में भक्ति का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि मां तारा की कृपा से क्षेत्र के सभी लोग सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहें। उन्होंने प्रार्थना की कि मां सभी श्रद्धालुओं को स्वस्थ और मंगलमय जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर झामुमो नेता सह प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मंडी, सचिव बलराम महतो, गोपन परिहारी, गौतम दास, मिथुन कर, देवाशीष दास, गणेश दत्त, शंकर दास, बबलू हेंब्रम, मनोरंजन गोप, अशोक बारीक, दिनेश बारीक, शंभू दत्त तथा भूषण बारीक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।









