यूपीएससी परीक्षा में 365 वीं रैंक हासिल करने वाली निहारिका सिंहा को समाजसेवी सह भाजपा नेता प्रेमलाल मंडल ने किया सम्मानित

SHARE:

साहिबगंज: जिला परिषद स्थित उत्सव बैंक्वेट हॉल में रविवार को शहर की होनहार बेटी यूपीएससी परीक्षा में 365 रैंक लाकर सफल होने वाली निहारिका सिन्हा का नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जहां समाजसेवी प्रेमलाल मंडल उर्फ मंटा मंडल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उधर कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान से किया गया। जहां इस कार्यक्रम में समाजसेवी प्रेमलाल मंडल उर्फ मंटा मंडल, वार्ड पार्षद अमृता कुमारी व सुनीता सिन्हा सहित शहर के गणमान्य नागरिकों और प्रबुद्ध जनों ने निहारिका को बुके देकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वही निहारिका के संघर्ष को याद करते हुए वक्ताओं ने उन्हें युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। जहां सीमित संसाधनों के बावजूद साहिबगंज जैसे छोटे शहर से निकलकर देश की सबसे कठिन परीक्षा में सफलता पाना कोई छोटी बात नहीं है। उधर निहारिका सिन्हा की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। जहां निहारिका सिन्हा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के अटूट विश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। वही इस मौके पर प्रेमलाल मंडल उर्फ मंटा मंडल ने कहा कि निहारिका ने 365 रैंक लाकर पूरे शहरवासियों को गौरवान्ति किया। जहां कम व्यवस्था के बावजूद निहारिका ने जो कर दिखाया वह कबीले तारीफ है इससे बच्चों में प्रेरणा आएगी। इस प्रेरणा से बच्चे आने वाले दिनों में आईएएस आईपीएस बनकर अपना ओर शहरवासियों का नाम रौशन कर सके। इस मौके पर संजय पटेल, रमन कुमार, जय प्रकाश सिन्हा, चंदन कुमार,प्रवीर सिन्हा, कुणाल रॉय, स्वीटी पटेल, पूजा कुमारी, दिया कुमारी, दिव्या कुमारी, प्रीति कुमारी, रोशनी कुमारी, सुहानी कुमारी, शिक्षिका अलीशा परवीन, नित्यम कुमारी, प्राचार्य वीरेंद्र सिंह, मनीष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें