आदित्यपुर ईएसआईसी अस्पताल विकास समिति की 53वीं बैठक 28 जनवरी को

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur:आदित्यपुर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल विकास समिति की 53वीं बैठक आगामी 28 जनवरी को सुबह 10:30 बजे मेडिकल सुपरिटेंडेंट के कक्ष में आयोजित की जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने सभी संबंधित सदस्यों को औपचारिक रूप से बैठक में शामिल होने के लिए सूचना जारी की है।
बैठक की अध्यक्षता मेडिकल सुपरिटेंडेंट और एचडीसी चेयरमैन डॉ. पी.के. सिंह करेंगे। बैठक में अस्पताल के बुनियादी ढांचे, चिकित्सा सुविधाओं, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं से जुड़े विकासात्मक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
बैठक में शामिल होने वाले प्रमुख सदस्य हैं:
ईएसआईसी क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के क्षेत्रीय निदेशक (प्रभारी)
राज्य चिकित्सा अधिकारी
ईएसआईसी डिस्पेंसरी आदित्यपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी
क्षेत्रीय बोर्ड के स्थानीय सदस्य
श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि
उद्योग प्रतिनिधि, विशेषज्ञ चिकित्सक
प्रशासनिक एवं वित्त विभाग के अधिकारी
नर्सिंग स्टाफ के प्रतिनिधि
अस्पताल प्रशासन ने सभी सदस्यों से बैठक में समय पर उपस्थित होने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि इस बैठक के माध्यम से अस्पताल की सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा और बीमित श्रमिकों एवं उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
इस अवसर पर झारखंड श्रमिक संघ जेएमएम के केंद्रीय संयुक्त महासचिव शैलेंद्र कुमार माइति ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए बताया कि आदित्यपुर स्थित ईएसआईसी अस्पताल में सराहनीय कार्य हो रहा है, लेकिन बेड और अन्य सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने वर्तमान अधीक्षक और अध्यक्ष के कामकाज की सराहना की और कहा कि यह मजदूर हित में महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें