जमशेदपुर के नागरिकों ने टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में जन्मी बाघिन शावकों का रखा नाम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में 27 नवंबर 2025 को जन्मी दो बाघिन शावकों का नामकरण जमशेदपुर के नागरिकों की भागीदारी से किया गया। पार्क प्रशासन द्वारा 10 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित नामकरण प्रक्रिया में 550 से अधिक नामांकित सुझाव प्राप्त हुए।
ये शावक बाघ रुद्र और बाघिन मेघना से जन्मे हैं और जन्म से ही पशु चिकित्सकों की निगरानी में हैं। नाम चयन के दौरान सरल उच्चारण, सकारात्मक अर्थ और आपसी सामंजस्य को प्राथमिकता दी गई। अंततः दोनों शावकों के लिए “तारा” और “सारा” नाम तय किए गए। यह सुझाव सुश्री एंजेल वर्मा द्वारा दिया गया था, जिन्हें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
चिड़ियाघर प्रशासन ने बताया कि दोनों शावक स्वस्थ हैं। हाल ही में उनका टीकाकरण किया गया और उनका वजन क्रमशः 7.34 किलोग्राम और 7.20 किलोग्राम दर्ज किया गया। टीएसजेडपी ने इस पहल को वन्यजीव संरक्षण और जनसहभागिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें