स्पेसशिप-2026: एआई नवाचार की उड़ान, बेसिट बना स्टार्ट-अप विचारों का लॉन्चपैड

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:तकनीकी नवाचार और उद्यमिता के संगम का सजीव उदाहरण रविवार को तब देखने को मिला, जब बी.ए. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (बेसिट), जमशेदपुर में एआई आधारित स्टार्ट-अप आइडिया इनोवेशन समिट ‘स्पेसशिप-2026’ का आयोजन किया गया। टेक्नोलॉजी इनोवेशन एंड बिजनेस इनक्यूबेशन सेल की पहल पर राजेन्द्र विद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित इस एकदिवसीय सम्मेलन ने विद्यार्थियों और नवोदित उद्यमियों में खासा उत्साह भर दिया।
“जहाँ विचार उड़ान भरते हैं” थीम पर आधारित इस समिट में छात्रों, युवा उद्यमियों और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक सोच मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला। देश के अनुभवी स्टार्ट-अप फाउंडर्स और सीईओ ने अपने संघर्ष, सीख और सफलता के अनुभव साझा किए, जिससे युवाओं को उद्योग जगत की वास्तविकताओं की गहरी समझ मिली।
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण पैनल चर्चा रही, जिसमें अगली पीढ़ी के नीति-निर्माताओं और विशेषज्ञों ने स्टार्ट-अप इकोसिस्टम, सरकारी नीतियों और नवाचार की संभावनाओं पर विस्तार से विचार रखे। वहीं शॉर्टलिस्टेड टीमों की स्टार्ट-अप आइडिया पिचिंग ने ऑडिटोरियम में ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना दिया।
कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, “स्पेसशिप-2026” का उद्देश्य छात्रों में नवाचार, उद्यमशीलता और आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त करना है। यह मंच न केवल युवाओं को स्टार्ट-अप की दिशा में प्रेरित करेगा, बल्कि जमशेदपुर को तकनीकी नवाचार के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में भी सहायक सिद्ध होगा।
शिक्षा जगत, उद्योग जगत और स्टार्ट-अप क्षेत्र से जुड़े अतिथियों की व्यापक सहभागिता ने सम्मेलन को और अधिक सार्थक व उपयोगी बना दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.