दीपोत्सव से जगमगाया महाराणा प्रताप चौक, करणी सेना ने 551 दीप जलाकर दी वीर शिरोमणि को श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर रविवार को मेरिन ड्राइव गोलचक्कर स्थित महाराणा प्रताप चौक देशभक्ति और गौरव के भाव से सराबोर नजर आया। क्षत्रिय करणी सेना परिवार की ओर से आयोजित भव्य दीपोत्सव में 551 दीपों का प्रज्वलन कर महाराणा प्रताप जी को नमन किया गया। दीपों की रोशनी से पूरा चौक आलोकित हो उठा और माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।
कार्यक्रम में करणी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अभय सिंह राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने करणी सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक स्वर में महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को स्मरण किया।
कुंवर अभय सिंह राठौर ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि स्वाभिमान और स्वतंत्रता के प्रतीक हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर युवाओं को राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। दीपोत्सव के माध्यम से नई पीढ़ी तक उनके आदर्शों को पहुंचाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में करणी सेना के कमलेश सिंह, हरि सिंह राजपूत, मोहित सिंह, रंजन सिंह, नीतीश, लवकेश, रवि, राधेश्याम, बलराम, मधु, मनोज, संदीप, प्रमोद, संजय, उदय, कृष्णा, अभिषेक, अमरेंद्र, आशीष, कृष सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.