मंडरो प्रखंड़ के ग्राम प्रधानों ने आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका चयन में लगाया गड़बड़ी का आरोप, उपायुक्त को दिया आवेदन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिले के मंडरो प्रखंड क्षेत्र के आदिवासी ग्राम प्रधानों ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के चयन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त हेमंत सती से मुलाकात कर आवेदन सौंपा है। जहां ग्राम प्रधानों ने बताया कि पहाड़िया गांव में शादीशुदा पहाड़िया बहु बेटी का ही चयन आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के पद पर होनी चाहिए न की बिना शादीशुदा महिलाओं को इसमें चयन होना चाहिए। वही नियम विरुद्ध तरीके से इन पदों पर चयन किया जा रहा है। आगे ग्राम प्रधानों ने कहा कि बाल विकास पदाधिकारी प्रधानों पर पागल करने का आरोप लगाकर बैठक में उनकी मान्यता नहीं होने की बात कहते है। जहां ग्राम प्रधानों ने उक्त अधिकारी पर जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर अदरो पहाड़ के प्रधान मैसा पहाड़िया, झरीख भिट्ठा के प्रधान मुर्रिया पहाड़िया, गिलामारी के प्रधान मैसा पहाड़िया, बासकोला पहाड़ के प्रधान मैसा पहाड़िया, बास्को बेड़ों के प्रधान चंदू पहाड़िया, ताड़ा के प्रधान राधा प्रधान पहाड़िया, डोडा के प्रधान सुरजा पहाड़िया, कडरू की प्रधान सुरजी पहाड़िन, सहड़ा के प्रधान राम पहाड़िया, कोमोदारी पहाड़ के प्रधान सुरजा पहाड़िया, देवड़ा पहाड़ के प्रधान गंगाधर मालतो, तेतरिया पहाड़ के प्रधान मधु पहाड़िया सहित कुल 26 पहाड़िया गांव के प्रधान और ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.