मनोहरपुर में श्री श्री सिंहवाहिनी नवदुर्गा मंदिर का 6वां वार्षिकोत्सव उत्सव, भक्तों में दिखा उल्लास

SHARE:

Manoharpur:संत नरसिंह आश्रम परिसर स्थित श्री श्री सिंहवाहिनी नवदुर्गा मंदिर में आगामी शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर नवदुर्गा माता एवं काली माता का 6वां वार्षिकोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा।
वार्षिक महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक कल देर शाम संपन्न हुई। बैठक में पूजा-अर्चना, शोभा यात्रा, भंडारा एवं झांकी सहित सभी धार्मिक कार्यक्रमों का विस्तृत रूपरेखा तय की गई। नगरवासियों और श्रद्धालुओं में इस उत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
आयोजन समिति की अपील है कि सभी भक्त समय पर पहुँचकर विधिवत पूजन-अनुष्ठान में हिस्सा लें और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
कार्यक्रम सारांश:
23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) – प्रातः 8:00 बजे विधिवत पूजन-अनुष्ठान, 7:30 बजे महाआरती एवं पुष्पांजलि
24 जनवरी 2026 (शनिवार) – प्रातः 10:00 बजे शोभा यात्रा, 01:00 बजे भंडारा एवं महाभोग प्रसाद वितरण, संध्या 7:00 बजे महाआरती एवं झांकी के साथ समापन
श्रद्धालुओं में उत्सव की तैयारी को लेकर जोश और आस्था दोनों साफ नजर आ रहे हैं। आयोजकों ने यह भी विशेष अनुरोध किया है कि माता रानी के आशीर्वाद का लाभ लेने के लिए समय से कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहें।

Leave a Comment