मनोहरपुर में बाइक दुर्घटना: एक गंभीर, दूसरा आंशिक रूप से घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur:रविवार सुबह मनोहरपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना में 28 वर्षीय उज्ज्वल महतो, निवासी ग्राम बरंगा, गंभीर रूप से घायल हुए जबकि दूसरी बाइक सवार किशोर, निवासी ग्राम मधुपुर, को मामूली चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार उज्ज्वल महतो रेंगाड़बेड़ा की ओर से अपने गांव बरंगा लौट रहे थे। इसी दौरान मधुपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से गंभीर रूप से घायल उज्ज्वल महतो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है और वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.