चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : रानी एडवेंचर एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से रविवार को बारीडीह स्थित स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट परिसर में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय एवं स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। सरयू राय ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ उनके आत्मविश्वास के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, अशोक गोयल ने बच्चों को अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विशेषज्ञ डॉ. एस.के. मित्रा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। चित्रांकन शिक्षक रोहित ने प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

रानी एडवेंचर एंड वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टी सोमनाथ बनर्जी के नेतृत्व में रेनू बनर्जी, श्यामा प्रसाद बनर्जी, रवीन्द्र नाथ बनर्जी, रानी बनर्जी एवं सुजाता लक्ष्मी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया। आयोजन में अशोक कुमार की भी विशेष भूमिका रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.