Jamshedpur : मानगो एनएच-33 स्थित आशियाना अनंतारा सोसाइटी में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमि एवं खूंटी पूजन संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना के साथ सोसाइटी परिसर में दुर्गोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ किया गया।
दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि आशियाना अनंतारा में कलश स्थापना के दिन से ही प्रतिदिन सोसाइटी की महिलाएं सामूहिक रूप से मां दुर्गा का पाठ करती हैं। पूरे परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। इसके साथ ही बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों की सहभागिता से प्रत्येक दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान सोसाइटी के सभी लोग सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण करेंगे तथा रात्रि में सामूहिक भोजन की भी व्यवस्था रहेगी। पूजा आयोजन का उद्देश्य सोसाइटी के लोगों को एक साथ जोड़ते हुए श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक समरसता के साथ दुर्गोत्सव मनाना है।
भूमि एवं खूंटी पूजन के अवसर पर विकास सिंह, डॉ. राम कुमार, राजकुमार सिंह, सूरज सिंह, लक्ष्मी सिंह, भगवान प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, ए.के. शर्मा, आर.के. शरण, अमोल महतो, अश्वनी कुमार, सुरेश रजक, रजनीश कुमार, विजय सिंह, अशेष कुमार, ए.के. सिंह, चंदेश्वर प्रसाद, आर.बी. मिश्रा, डी.एन. मिश्रा, तजिंदर सिंह, निशा सिंह, पूनम सिंह, खुशबू सिंह, रेनू सिंह, चंचल, राखी, रश्मि, निहारिका, रेशमा, कविता, डॉली, प्रीति सेनगुप्ता, मनोरमा, गीता, सुमन सहित सोसाइटी के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

















