जमशेदपुर पूर्वी भाजपा का नववर्ष मिलन-समारोह सह वनभोज रविवार को डिमना में

SHARE:

Jamshedpur:नववर्ष के उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता के संदेश के साथ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का वार्षिक नववर्ष मिलन-समारोह सह वनभोज रविवार को डिमना की रमणीय वादियों में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन केवल मिलन समारोह नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद, संगठनात्मक मजबूती और नववर्ष में नए संकल्पों का मंच भी बनेगा।
वनभोज को सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए पार्टी द्वारा प्रति व्यक्ति पास व्यवस्था लागू की गई है। साथ ही, सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं के लिए मंडलवार अलग-अलग स्टॉल लगाए गए हैं, जिससे सहभागिता सुचारू और व्यवस्थित बनी रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के लिए शुद्ध शाकाहारी, स्वादिष्ट एवं लजीज व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। वहीं आयोजन स्थल पर गीत-संगीत, मनोरंजन और खेल-कूद की भी विशेष तैयारी की गई है।
महिलाओं एवं बच्चों के लिए अलग से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनके विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह वनभोज न केवल मनोरंजन का अवसर होगा, बल्कि संगठन को नई ऊर्जा देने वाला कार्यक्रम भी साबित होगा। आयोजन को लेकर सभी स्तरों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Leave a Comment