वार्ड 18 में सड़क–नाली निर्माण कार्य शुरू, भूमि पूजन के साथ परियोजना का शुभारंभ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 18, राममड़ैया बस्ती में लंबे समय से जर्जर सड़कों और नालियों से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। स्थानीय निवर्तमान वार्ड पार्षद रंजन सिंह के प्रयासों से बुधवार को भूमि पूजन के साथ सड़क और नाली निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

परियोजना के तहत बस्ती की सभी पुरानी और क्षतिग्रस्त नालियों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। साथ ही सड़कों पर पेवर्स ब्लॉक बिछाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। रंजन सिंह ने बताया कि बस्ती के कई हिस्सों में पहले ही नाली और पेवर्स ब्लॉक निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। लेकिन स्थानीय निवासियों की मांग पर कुछ अधूरे कार्यों को अब प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

पूरी परियोजना लगभग 15 लाख रुपये की लागत से संचालित की जा रही है। इससे बस्ती के लोगों को स्वच्छता, जल निकासी और सुचारु यातायात जैसी मूलभूत सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिलेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें