शिक्षा व्यवस्था सुधार को लेकर डीसी ने कसा शिकंजा, शिक्षकों के बायोमीट्रिक अटेंडेंस पर सख्ती

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले के सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (FLN) मिशन को प्रभावी रूप से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी शिक्षक बायोमीट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य रूप से दर्ज करें, अन्यथा अनुपस्थित पाए जाने या उपस्थिति दर्ज न करने की स्थिति में वेतन भुगतान रोका जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों को रोस्टर के अनुसार पूरा कराने, सभी बच्चों का आधार नामांकन शीघ्र करवाने तथा कम उपस्थिति वाले विद्यालयों में अभिभावकों को जागरूक करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने BEO, BRP और CRP को अपने-अपने नामित विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर शिक्षण की गुणवत्ता का मूल्यांकन करने को कहा। साथ ही UDISE Entry में तेजी लाने, आधार कार्ड निर्गत करने और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का रोस्टर तैयार करने का निर्देश दिया।

सवित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से छूटी किशोरियों को जोड़ने के कार्य में तेजी लाने पर भी बल दिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि “सभी BEEO नेतृत्वकारी भूमिका निभाएं, किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

जिला प्रशासन ने यह भी दोहराया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति और सुचारू शैक्षणिक माहौल उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रखंड स्तर पर निरंतर मॉनिटरिंग से शिक्षा व्यवस्था में सुधार के प्रयासों को गति मिलेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें