सरायकेला में सड़क सुरक्षा पर विशेष अभियान, ₹1.12 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो के नेतृत्व में एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत कुल ₹1,12,601 का जुर्माना वसूला गया।

यह कार्रवाई सरायकेला–राजनगर बाईपास रोड पर की गई, जहां वाहनों की गहन जांच, दस्तावेज़ों का सत्यापन और चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। विशेष रूप से भारी मालवाहक वाहनों के चालकों को ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और बिना वैध कागजात वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई।

जिला परिवहन विभाग ने आम नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की, इसे न केवल कानूनी आवश्यकता बल्कि व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

अभियान में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर दिलीप कुमार, रवि प्रसाद, सड़क सुरक्षा प्रबंधन से कुंदन वर्मा, रोड इंजीनियर एनालिस्ट आशुतोष कुमार सिंह और धृत कुमार सक्रिय रूप से शामिल रहे।

परिवहन विभाग की ओर से बताया गया कि यह अभियान आगे भी जिले के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील सड़कों पर नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित बनाया जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें