आदित्यपुर में आभूषण दुकान और घरों में चोरी का प्रयास, एक गिरफ्तार—अन्य की तलाश जारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : आदित्यपुर दो के रोड नंबर 13 में बीती रात नशे में धुत युवकों द्वारा एक आभूषण दुकान और दो घरों में चोरी करने का प्रयास किया गया। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते उनकी योजना नाकाम हो गई और एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, रोड नंबर 13 निवासी मिथिलेश कुमार झा और गौरी शंकर तिवारी के घर के बाहर लगे स्प्लिट एसी से चोरों ने कॉपर कॉइल काटने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने पास स्थित प्रेम ज्वेलर्स का ताला तोड़ने का प्रयास किया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपितों की पूरी गतिविधि रिकॉर्ड हो गई।

सीसीटीवी में हलचल देखकर स्थानीय लोग जाग गए, जिसके बाद आरोपित घबराकर मौके से भाग निकले। सुबह घटना की जानकारी आरआईटी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया।

जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने रोड नंबर 13 स्थित पार्क में नशे की हालत में मौजूद कुछ संदिग्ध युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुष्टि हुई कि इनमें से दो युवक चोरी के प्रयास में शामिल थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.