घरेलू कलह से युवक ने जहर पिया, राउरकेला रेफर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur:मनोहरपुर थाना क्षेत्र के ढीपा ग्राम में घरेलू कलह ने एक बार फिर बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। मास्टरसाई निवासी 22 वर्षीय लाल मोहन महतो ने बुधवार देर रात कथित रूप से पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया।

परिवार के सदस्यों को जब उसकी स्थिति का पता चला, वह अचेत अवस्था में पड़ा था। आनन-फानन में परिजनों ने उसे मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान दवा के साथ नमक पानी का घोल देकर उसे होश में लाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति गंभीर बनी रही।

हालत में सुधार न होते देख डॉक्टरों ने तुरंत राउरकेला रेफर करने का निर्णय लिया। फिलहाल युवक का इलाज राउरकेला में डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में जारी है।

परिजनों के अनुसार, घरेलू विवाद के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें