Seraikela:शहर में गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने 21 वाहन चालकों से कुल 63,150 रुपये का जुर्माना वसूला। अचानक हुई इस सघन चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति नजर आई।
पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार—
आदेश उल्लंघन के मामले में 10 वाहनों पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
लाइसेंस एवं वाहन दस्तावेजों में त्रुटि पाए जाने पर 11 वाहनों से 55,000 रुपये की वसूली की गई।
नो-एंट्री नियम तोड़ने पर कुल 3,150 रुपये का जुर्माना दर्ज किया गया।
ट्रैफिक प्रभारी राजू ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई है और आगे भी इसी तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
राजू ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा—
“अपनी सुरक्षा और दूसरों की जान की जिम्मेदारी समझें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।”
सरायकेला शहर में लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस की यह सख्ती आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है।









