कुलपति ने नव नियुक्त प्राध्यापकों से किया संवाद, सेवा संपुष्टीकरण पत्र सौंपा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa:कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा में बुधवार का दिन प्राध्यापकों के लिए विशेष रहा। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने विश्वविद्यालय मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 13 नवनियुक्त प्राध्यापकों को सेवा संपुष्टि से संबंधित पत्र प्रदान किए। इस दौरान कुलपति ने सभी प्राध्यापकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनके योगदान से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के इतिहास विभाग की प्राध्यापिका डॉ. स्वीकृति ने अपनी नई पुस्तक की पहली प्रति कुलपति को भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। कुलपति ने इसे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति के लिए प्रेरक कदम बताया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. ए.के. झा ने दी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.