जनता तक योजनाओं की सीधी डिलीवरी, यही हमारी प्रतिबद्धता :मंगल कालिंदी

SHARE:

Jamshedpur:जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में “आपकी सरकार, आपकी योजना, आपके द्वार” कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत रविवार को जमशेदपुर प्रखंड के उत्तर सरजमदा पंचायत मंडप, पूर्वी कालीमाटी पंचायत मंडप, पूर्वी हलुदबनी पंचायत मंडप और जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र स्थित एम.ई. स्कूल में विशेष शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए।

शिविरों में बड़ी संख्या में पहुंचे लाभुकों के बीच सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। वहीं, आम जनता की शिकायतों व समस्याओं का मौके पर त्वरित निष्पादन करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि “हेमंत सरकार जनता का सम्मान, अधिकार और हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। सरकार खुद आपके गांवों तक पहुंच रही है ताकि योजनाओं का लाभ सीधे हर परिवार तक पहुंचे।”

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी पात्र लाभुक को योजना से वंचित न रहना पड़े।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि ऐसे शिविरों से सरकारी योजनाओं की गति और पारदर्शिता बढ़ेगी तथा वास्तविक लाभ सीधे लाभुकों तक पहुंचेगा।

मौके पर जिला पार्षद पूर्णिमा मल्लिक, मुखिया नागि मुर्मू, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment